कोरबा रेलवे स्टेशन पर बैठक के बाद दीपावली पर पूजा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

कोरबा। रेलवे महाप्रबंधक और जिले के नागरिकों के मध्य रेलवे से जुड़ी समस्याओं पर हुई बैठक में दीपावली के मौके पर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 15/10/2025 को रेलवे महाप्रबंधक, जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा के महामंत्री नरेंद्र कुमार अग्रवाल और रेलवे संघर्ष समिति के सदस्यों अंकित सावलानी, मनोज अग्रवाल, प्रेम मादन सहित अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ कोरबा रेलवे स्टेशन पर रेलवे से जुड़ी समस्याओं पर आंशिक चर्चा हुई।

बैठक में उठाए गए मुद्दों पर तुरंत विचार करते हुए रेलवे महाप्रबंधक ने दीपावली के शुभ अवसर पर पूजा स्पेशल ट्रेन 22 अक्टूबर 2025 तक चलाने की अनुमति दी।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि ट्रेन की समय-सारणी जल्द ही जारी की जाएगी, ताकि यात्रियों को समय पर और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल सके। इस पहल से कोरबा वासियों को त्योहार के दौरान रेलवे सेवा का विशेष लाभ मिलेगा।

About The Author