राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न हुई बनवारी लाल जी की अंतिम यात्रा
कोरबा, आज गुरुवार नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व स्वर्गीय बनवारी लाल जी की अंतिम यात्रा आज राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न हुई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन शामिल हुए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय बनवारी लाल जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि “बनवारी लाल जी का जीवन समाजसेवा, सादगी और समर्पण का प्रतीक था। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।”
राजकीय सम्मान के तहत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ।
स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की









