छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने कोरबा स्टेशन से संबंधित समस्याओं को रेलवे प्रशासन के समक्ष रखा

कोरबा, 15 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के प्रतिनिधि मंडल ने आज श्री तरुण प्रकाश (GM, रेलवे) से भेंट कर कोरबा रेलवे स्टेशन से संबंधित समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी। रेलवे प्रशासन ने बढ़े ध्यान से प्रतिनिधि मंडल की बात सुनी और आश्वासन दिया कि बताई गई सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, कोरबा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोनी, महामंत्री गजानंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रेमचंद रामचंदानी, सह कोषाध्यक्ष सुरेश चवलानी तथा प्रमुख कार्यकर्ता कन्हैया कलवानी उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि रेलवे स्टेशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। रेलवे प्रशासन ने पूरा विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

About The Author