सुमीत ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ अब कोरबा में — 20 साल की विश्वसनीयता और नये विश्वास की चमक एक साथ

कोरबा। छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध और विश्वसनीय नाम सुमीत ज्वेलर्स अब कोरबा में अपनी नई शाखा की शुरुआत करने जा रहा है। 20 वर्षों से गुणवत्ता, विश्वास और आकर्षक डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध सुमीत ज्वेलर्स का भव्य शो-रूम उद्घाटन समारोह आगामी शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को सुबह 9 बजे, मुख्य मार्ग, कोरबा में आयोजित होगा।

संस्थापक चंद्रिबाई टोडरमल, सुरेशचंद कंकारिया, प्रकाशचंद और पारस बोहरा ने बताया कि ग्राहकों के अपार स्नेह और विश्वास के चलते सुमीत ज्वेलर्स आज प्रदेश के अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड्स में शामिल है। उन्होंने कहा कि अब कोरबा के लोग भी नवीनतम डिजाइनों, उत्कृष्ट कारीगरी और भरोसेमंद गुणवत्ता के गहनों का अनुभव कर सकेंगे।

उद्घाटन समारोह में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, व्यापारी वर्ग, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और आमजनों की उपस्थिति की संभावना है। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए विशेष सजावट और स्वागत की तैयारियाँ की जा रही हैं।

इस अवसर पर सुमीत ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों के प्रति आभार जताते हुए कहा —

> “हम गढ़ते हैं विश्वास! अब कोरबा में भी वही गुणवत्ता, वही भरोसा और वही आत्मीयता लेकर आ रहे हैं, जो पिछले 20 वर्षों से हमारे ग्राहकों ने हमें दी है।”

 

उल्लेखनीय है कि सुमीत ज्वेलर्स की शाखाएँ पहले से रायपुर, दुर्ग, राजिम और राजनांदगांव में संचालित हैं। कोरबा में नई शाखा का शुभारंभ शहरवासियों के लिए एक नया आकर्षण बनने जा रहा है।

सुमीत ज्वेलर्स – जहाँ हर गहना सिर्फ सोने-चाँदी का नहीं, बल्कि विश्वास का प्रतीक है।

About The Author