भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला प्रतिनिधि बैठक संपन्न

रायपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला प्रतिनिधि बैठक आज रेडक्रॉस भवन रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में रायपुर से योगेश जैन भी शामिल हुए। सर्वसम्मति से युवराज देशमुख को राज्य प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री एम.के. राऊत, श्री अशोक अग्रवाल, चेयरमैन तोमन साहू, सचिव रुपेश पाणिग्रही, कोषाध्यक्ष संजय पटेल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

बैठक उपरांत कोरबा के चेयरमैन श्री रामसिंह अग्रवाल भी रायपुर पहुँचे। उन्होंने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री एम.के. राऊत, श्री अशोक अग्रवाल, डॉ. रुपल पुरोहित एवं श्री उत्तम रक्षित को रेडक्रॉस की पिन लगाकर सम्मानित किया।

About The Author