शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का हुआ सम्मान
पूर्व छात्र परिषद् सरस्वती शिशु मंदिर प्रगतिनगर के अध्यक्ष एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच,अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक श्री मनीष अग्रवाल के कुशल संयोजन में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री अजय अग्रवाल (प्रेसिडेंट, एम.बी. पावर, अनूपपुर) एवं श्री गुंजन शुक्ला (चीफ बायलर इंस्पेक्टर, छत्तीसगढ़ शासन) रहे।
श्री अजय अग्रवाल ने कहा कि “शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं, जो हमें जीवन का सही मार्ग दिखाते हैं। गुरु का सम्मान करना सबसे बड़ा धर्म है।”
श्री गुंजन शुक्ला ने कहा कि “शिक्षक वह दीपक हैं, जो स्वयं जलकर समाज और राष्ट्र को प्रकाशमान करते हैं।साथ ही बच्चों से कहा कि अपने आप को ऐसा बनाइए कि सफलता आपके पास आए।
विशिष्ट अतिथि श्री सुरेंद्र राठौर (अध्यक्ष, प्रबंध कार्यसमिति, विद्यालय) एवं श्री भरत राम साहू (व्यवस्थापक, प्रबंध कार्यसमिति) उपस्थित रहे।
श्री सुरेंद्र राठौर ने कहा कि “गुरु–शिष्य परंपरा हमारी संस्कृति की धरोहर है। विद्यार्थियों का अपने शिक्षकों के प्रति आदर ही विद्यालय की वास्तविक पूँजी है।”
श्री भरत राम साहू ने कहा कि “शिक्षक समाज की आत्मा हैं, जिनके बिना संस्कार और शिक्षा अधूरी है।”
संयोजक एवं परिषद् अध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह अवसर हमें याद दिलाता है कि हमारे जीवन में सफलता का आधार गुरुजनों का आशीर्वाद ही है। पूर्व छात्र परिषद सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान और विद्यालय परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखेगी।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण जायसवाल जी ने की।प्राचार्य महोदय ने कार्यक्रम की काफी सराहना की और कहा कि हम सभी गुरुजन सभी बच्चों का मार्ग प्रदर्शित करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच छत्तीसगढ़ के प्रांतीय संयोजक श्री विकास अग्रवाल, प्रांतीय चेयरमैन श्री अरुण केडिया, दर्री जमनीपाली शाखा के अध्यक्ष श्री प्रतीक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री बालकिशन अग्रवाल,सदस्य श्री सुमित अग्रवाल,प्रधानाचार्य श्री परस राम देवांगन,श्री अशोक चंद्रवंशी, श्री गीताराम देवांगन,श्री ललित तिवारी,श्री मुरारी लाल साहू सहित अनेक शिक्षक गण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के करकमलों द्वारा सभी गुरुजनों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के आचार्य श्री दुर्गा प्रसाद नामदेव जी ने किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त करते हुए आयोजकों ने सभी अतिथियों, गुरुजनों एवं विद्यालय परिवार का आभार माना और कहा कि “आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद से यह आयोजन सफल एवं प्रेरणादायी ब









