• nagardarpannews

CDS का बड़ा बयान: कहा- सीमा पर सबसे बड़ी चुनौती चीन, दूसरी चुनौती पाकिस्तान; दोनों के पास हैं परमाणु हथियार

गोरखपुर (यूपी) में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा- भूमि राष्ट्र की भौतिक पहचान है। राष्ट्र की विचारधारा की सुरक्षा भी जरूरी है। एक राष्ट्र के संचालन के लिए विचारधारा उतनी ही जरूरी है, जितना शरीर के लिए खून। यह प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देती है।

जनरल चौहान ने कहा- दुश्मन परमाणु हथियारों से लैस है। सीमा विवाद सबसे बड़ी चुनौती है। आजादी के बाद से सीमा विवाद को लेकर कई लड़ाइयां हुईं। चीन के साथ सीमा विवाद सबसे बड़ी चुनौती है। फिर क्षेत्रीय अस्थिरता।

शुक्रवार को जनरल चौहान गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘भारत के समक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियां’ विषय पर आयोजित सेमिनार पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने ये बातें कहीं। इस दौरान सीएम योगी भी उनके साथ रहे। ये सेमिनार महंत दिग्विजयनाथ महाराज और अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर हर साल आयोजित किया जाता है।

CM योगी ने कहा, अराजक राष्ट्र की स्थिति वैसी ही होती है, जैसी पाकिस्तान की है। पाकिस्तान पूरी तरह से अंदर से खोखला हो चुका है, अस्त-व्यस्त हो चुका है। इसका वजूद भी जल्द खत्म हो जाएगा। ये अराजकता किसी भी राष्ट्र को दुर्गति के कगार पर ले जाकर उसके अस्तित्व के सामने प्रश्न चिह्न खड़ा कर सकता है।

About The Author