मिनीमाता बांगो बांध से छोड़ा गया 32,420 क्यूसेक पानी, चार गेट खोले गए

कोरबा। लगातार बारिश के चलते मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आज गुरुवार दोपहर 2 बजे बांध का लेवल 358.10 मीटर (90.71%) पहुंचने पर मुख्य अभियंता बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता कोरबा से चर्चा के बाद अतिरिक्त पानी छोड़े जाने का निर्णय लिया गया।

कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र नीखरा ने जानकारी दी कि दोपहर 2:40 बजे बांध के कुल चार गेट खोले गए हैं। इनमें—

  • गेट नंबर 4 को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

  • गेट नंबर 5 को 1.50 मीटर खोलकर 8750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

  • गेट नंबर 6 को 1.50 मीटर खोलकर 8750 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

  • गेट नंबर 8 को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

इस प्रकार गेटों से कुल 23,420 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अतिरिक्त पॉवर प्लांट हाइड्रेल यूनिट से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यानी कुल मिलाकर 32,420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।

प्रशासन ने निचले इलाकों और प्रभावित हो सकने वाले गांवों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

About The Author