रायपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले : बोले- राहुल गांधी के आरोपों में कोई तथ्य नहीं, वे बोल रहे झूंठ
रायपुर3 सितंबर। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने रायपुर दौरे पर हैं। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर आठवले कहा कि, राहुल गांधी हमेशा शोर करते हैं इसलिए राहुल गांधी चोर है। इलेक्शन कमीशन ने उन्हें कहा है कि आपका प्रेजेंटेशन दिखाइए, उनके बोलने में कोई तथ्य नहीं है।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री आठवले ने आगे कहा कि, राहुल गांधी ने संविधान का मुद्दा छोड़ दिया है। अब वोट चोरी का मुद्दा लेकर रैली निकाल रहे हैं। बिहार में हमारी सरकार बनेगी, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर रामदास आठवले ने कहा कि, जो टिप्पणी हुई है बहुत गलत है। यह प्रधानमंत्री की माता का नहीं देश की हर माता का अपमान है। इसके लिए कांग्रेस और आरजेडी को माफी मांगनी चाहिए।









