दिव्य ज्योति विश्व विद्यालय छात्रावास प्रांगण में गणेश उत्सव धूमधाम से संपन्न
दिव्य ज्योति विश्व विद्यालय छात्रावास प्रांगड़ में बच्चों द्वारा बनाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा का विधिवत स्थापना कर भव्य रूप से पूजन-अर्चन किया गया। प्रतिदिन पूजन, आरती एवं भजन के कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
निर्धारित अनुष्ठानों के पश्चात सातवें दिन, शुक्रवार को भजन, कीर्तन एवं हर्षोल्लास के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त बच्चों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा से भागीदारी की।









