विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आंकलन शिविर सम्पन्न

कोरबा। शनिवार, 25 अगस्त 2025 को बी.आर.सी. अंधरीकछार परिसर में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विकासखंड स्तरीय आंकलन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों ने उनका आंकलन किया।

आयोजन में स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स ने व्यवस्थागत सहयोग प्रदान कर शिविर को सफल बनाया। इस अवसर पर डीटीसी गाइड श्रीमती गणेशी सोनकर, रोवर लीडर जग्गनाथ सिंह नेताम, सीनियर सोमी रत्नाकर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शासन की योजनाओं और सहूलियतों से जोड़ने का प्रयास किया गया, जिससे उनके समग्र विकास में मदद मिल सके।

About The Author