29 अगस्त को आर.पी. नगर कोरबा में होगा हास्य कवि सम्मेलन

कोरबा। युवा गणेश उत्सव समिति, आर.पी. नगर कोरबा द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के अवसर पर आगामी 29 अगस्त 2025, शुक्रवार को विशाल हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रात्रि 8 बजे से दशहरा मैदान, फेस-1, आर.पी. नगर कोरबा (छ.ग.) में संपन्न होगा।

समिति ने बताया कि इस अवसर पर देश के ख्यातिप्राप्त कवि मंच की शोभा बढ़ाएंगे।
इस कवि सम्मेलन में कोरबा की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. अंजना सिंह, अल्मोड़ा से आए हास्य कवि बंशीधर मिश्रा, इंदौर से ओज कवि हिमांशु हिन्द, रीवा से अमित शुक्ला, नरसिंहपुर से विकास वैरागी तथा कोरबा के ही लोकप्रिय हास्य कवि हीरामणि वैष्णव अपनी-अपनी काव्य प्रस्तुतियाँ देंगे।

गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाएं

About The Author