महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल में ऐतिहासिक अवसर : अंतरराष्ट्रीय महासचिव लोकेश कावड़िया और अध्यक्ष राजेन्द्र जैन का हुआ गरिमामयी स्वागत

आज महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के अध्यक्ष महावीर जैन के ससम्मान निवास पर एक विशेष एवं ऐतिहासिक अवसर उपस्थित हुआ। इस अवसर पर संगठन के अंतरराष्ट्रीय महासचिव श्री लोकेश कावड़िया जी तथा प्रतिष्ठित अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जैन जी का गरिमामयी आगमन हुआ।

उनके आगमन के साथ ही वातावरण में एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ। इस अवसर पर आयोजित बैठक न केवल सारगर्भित रही, बल्कि संगठन की भावी दिशा और कार्ययोजना पर प्रकाश डालने वाली भी सिद्ध हुई। माननीय अतिथियों ने संगठन के आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा कार्यक्षेत्र को और व्यापक बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

उनके सान्निध्य में प्राप्त प्रेरणाएँ निश्चित ही महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगी। यह अद्भुत मिलन हमारे लिए अत्यंत आनंददायी और अविस्मरणीय स्मृति के रूप में सदैव संजोया जाएगा

About The Author