स्टेट मिनी व सबजूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में 24 अगस्त को होगी जिले के खिलाड़ियों की चयन स्पर्धा

कोरबा। अगले माह स्टेट मिनी एवं सबजूनियर बैडमिन्टन चैम्पियनशिप का आयोजन बिलासपुर में किया जाना है। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में दो आयु वर्ग अंडर 11 एवं अंडर 13 वर्ष बालक-बालिका के लिए यह प्रतियोगिता 3 सितम्बर से आयोजित होगी। कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि स्टेट चैंपियनशिप के लिए जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (KDBA) द्वारा ट्रायल स्पर्धा रविवार 24 अगस्त को सुबह बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना नगर निगम परिसर में आयोजित किया जाएगा। कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टी शुक्रवार 22 अगस्त तक करा सकते हैं। चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी प्रविष्टि के लिए खिलाड़ियों को अपने नाम के साथ आयु वर्ग CGBA आईडी और जन्मतिथि सहित एंट्री करनी होगी।

About The Author