कोरबा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जेसीआई द्वारा ऑनलाइन सेल्फी और रील प्रतियोगिता का आयोजन
कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं जेसीआरटी विंग आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोरबा के सभी नागरिकों के लिए एक आकर्षक एवं निःशुल्क ऑनलाइन सेल्फी और रील प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं।
प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ 17 अगस्त 2025, शाम 4:00 बजे तक भेज सकते हैं। परिणाम 19 अगस्त 2025, शाम 6:00 बजे जेसीआई कोरबा सेंट्रल के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर घोषित किए जाएंगे।
प्रतियोगिता की विशेषताएँ:
-
सेल्फी प्रतियोगिता: प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मक और प्यारी सेल्फी लड्डू गोपाल जी के साथ भेजनी होगी।
-
रील प्रतियोगिता: 6 वर्ष तक के नन्हे प्रतिभागियों के लिए, जिसमें केवल कृष्ण वेशभूषा में अधिकतम 40 सेकंड की रील स्वीकार की जाएगी।
प्रविष्टियाँ व्हाट्सएप नंबर 8103544481 या 9993706451 पर भेजी जा सकती हैं। प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।








