कोरबा: स्वतंत्रता दिवस पर हेल्प वेलफेयर सोसायटी का रक्तदान शिविर, थैलसीमिया और सिकलीन बच्चों के लिए अपील
कोरबा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी कोरबा के तत्वावधान में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 100 बेड मेडिकल कॉलेज कोरबा में थैलसीमिया और सिकलीन पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया है।
सोसायटी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि रक्तदान करें, क्योंकि “आज का रक्तदाता कल के लिए प्राप्तकर्ता भी हो सकता है।” शिविर में अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
साथ ही सभी से अनुरोध किया गया है कि सरकारी ब्लड बैंक में रक्तदान करें, जिससे जरूरतमंदों को निःशुल्क रक्त मिल सके।
रक्तदान शिविर और सहयोग के लिए संपर्क: 7987905161, 9827952504।
सोसायटी ने कहा कि निःस्वार्थ सेवा में भाग लेकर समाज में स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा का योगदान दें।








