पति-पत्नी विवाद सुलझाने गई टीचर के घर गुस्साए पति का हमला, VIDEO वायरल

बिलासपुर में पति पत्नी के बीच विवाद सुलझाने गई महिला टीचर के घर पर हमला हो गया। ठेकेदार और उसके दोस्तों ने घर के बाहर खूब उत्पात मचाया और कार, साइकिल, रेलिंग को तोड़ दिया। इसका CCTV भी सामने आया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावरों ने दरवाजा खटखटाया, नहीं खोलने पर खिड़की का शीशा तोड़ दिया। बताया जा रहा है, महिला टीचर पति-पत्नी का विवाद सुलझाने उनके घर गई थी, जिसके बाद पति ने महिला टीचर पर घर उजाड़ने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी।

About The Author