बैग दुकान में लगी भीषण आग : चपेट में आने से तीन लोग झुलसे, सारा सामान जलकर खाक

बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 10 अगस्त । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तैबा चौक स्थित तीन मंजिला एमके बैग दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की टीम पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई। दो घंटे के मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, आग लगने के दौरान धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। एसी कंप्रेसर या सिलेंडर ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है।

मकान में खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे तेज धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मकान के नीचे एक दुकान थी और ऊपर बैग का गोदाम।

आग इतनी तेजी से फैलने लगी कि घर में रखा टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। मकान का पूरा फर्नीचर भी जल गया। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर डेढ़ बजे के करीब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक मकान में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। मकान के नीचे एक दुकान थी और ऊपर बैग का गोदाम था। आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सैयद अमीन ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि अगर समय रहते काबू न पाया जाता, तो और भी नुकसान हो सकता था। सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

About The Author