चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश जैन ने सफाई मित्र बहन से राखी बंधवाकर लिया आशीर्वाद

कोरबा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं स्वयंसेवक श्री योगेश जैन ने समरसता और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने एक सफाई मित्र बहन से रक्षा सूत्र बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा से ही ऐसे संस्कार प्राप्त होते हैं, जो समाज में भेदभाव की दीवारें तोड़ते हैं और सभी को एक सूत्र में पिरोते हैं। उन्होंने कहा— “समरस जीवन से टूटेगी भेद-भाव की कारा, इससे ही एकात्म हुआ है सारा राष्ट्र हमारा।”

रक्षाबंधन के इस विशेष मिलन ने सामाजिक एकता और सम्मान का संदेश दिया, जिसमें समाज के हर वर्ग को बराबरी से साथ लेकर चलने की भावना झलकी

About The Author