43 साल पुराने विवाद के समाधान की उम्मीद, CM Sai’ ने दिया बड़ा अपडेट

CM Sai’ रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल बंटवारे के विवाद को लेकर एक बार फिर समाधान की उम्मीद जगी है। दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे को लेकर वर्षों से मतभेद रहे हैं। अब केंद्र की पहल और दोनों राज्यों के बीच जारी बातचीत के बाद मामला समाधान की दिशा में आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस मुद्दे पर जल्द समाधान निकलने की उम्मीद जताई है।

दिल्ली में हुई थी अहम बैठक

30 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ उच्चस्तरीय बैठक हुई थी। बैठक में दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी और केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी भी शामिल हुए।

केंद्र सरकार के अनुसार, बैठक का उद्देश्य बातचीत, तकनीकी सहयोग और आपसी सहमति के जरिए महानदी जल विवाद का समाधान तलाशना था।

सीएम साय ने क्या कहा?

ओडिशा रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी विवाद को लेकर कहा कि दोनों राज्यों के बीच इस विषय पर चर्चा हुई है और मामला अब केंद्रीय जल आयोग (CWC) के स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने जल्द समाधान निकलने की उम्मीद जताई है।

हालांकि, अभी किसी अंतिम जल-बंटवारा समझौते की घोषणा नहीं हुई है।

तकनीकी स्तर पर जारी है बातचीत

महानदी विवाद के समाधान के लिए दोनों राज्यों की तकनीकी टीमें केंद्रीय जल आयोग की अध्यक्षता में बातचीत कर रही हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, अब तक तकनीकी स्तर पर दो दौर की बैठकें हो चुकी हैं। अगली बैठक 21 सितंबर को प्रस्तावित है, जिसमें जल उपलब्धता और बंटवारे से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर चर्चा होनी है।

महानदी जल विवाद को लेकर गठित ट्रिब्यूनल ने भी मामले की सुनवाई को 28 सितंबर 2026 तक टाल दिया है। दोनों राज्यों के बीच चल रही बातचीत और तकनीकी समिति की प्रगति को देखते हुए आगे की स्थिति पर विचार किया जाएगा।

About The Author