लंबे इंतजार के बाद कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी, नए चेहरों को मिलेगा मौका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से अटके हुए संगठन विस्तार की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, नई नियुक्तियों का आदेश 10 अगस्त को जारी किया जा सकता है।

CG NEWS : पुलिस लाइन में नवआरक्षक की आत्महत्या: किचन में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी को मायके छोड़ लौटा था घर

बीजेपी के प्रदेश संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां लंबित हैं, जिसके चलते पार्टी की गतिविधियों में कुछ ठहराव सा आ गया था। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने इन नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है।

जानकारी के अनुसार, नए संगठन में कुछ पदों को कम किया जा सकता है। वर्तमान में प्रदेश संगठन महामंत्री के 4 पद हैं, जिन्हें घटाकर 3 किया जा सकता है। इस बदलाव के पीछे पार्टी की रणनीति और कार्यकुशलता को बढ़ाने का उद्देश्य माना जा रहा है।

संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। यह माना जा रहा है कि नई नियुक्तियों से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी चुनावों के लिए तैयारियों में तेजी आएगी।

फिलहाल, सभी की नजरें 10 अगस्त पर टिकी हुई हैं, जब इन नियुक्तियों का औपचारिक ऐलान होने की संभावना है।

About The Author