कोरबा जिला जेल से फरार तीसरा बंदी गिरफ्तार, शहर छोड़ने से पहले पुलिस ने दबोचा
कोरबा। जिला जेल कोरबा से 2 अगस्त की रात दीवार फांदकर फरार हुए चार बंदियों में से तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दशरथ सिदार पिता प्रताप सिंह सिदार (उम्र 19 वर्ष), निवासी पोड़ीबहार नीचे मोहल्ला के रूप में हुई है।
कोरबा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि दशरथ शहर से बाहर भागने की फिराक में है। इस की सूचना और तकनीकी पतासाजी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे शहर छोड़ने से पहले ही धर दबोचा।
इससे पहले, मंगलवार को फरार बंदी राजा कंवर और सर्ना सिंकू को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी थी तथा शेष फरार आरोपी की तलाश में लगातार तकनीकी और मानवीय स्रोतों से दबिश दी जा रही थी।















