बीजापुर जंगल में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन

बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। फोर्स ने नक्सलियों को घेर रखा है। मुठभेड़ जारी है। फिलहाल, मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला गंगालूर थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, DRG और STF की संयुक्त टीम ऑपरेशन पर निकली है। अब तक एक नक्सली का शव और हथियार बरामद होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि, इलाके में नक्सलियों की पुख्ता मौजूदगी की सूचना के बाद यह ऑपरेशन लांच किया गया। सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे इलाके की सघन सर्चिंग में जुट गई हैं।

CG BREAKING : जिला जेल कोरबा से फरार बंदियों में से दो दबोचे, तीन प्रहरी व सहायक जेल अधीक्षक निलंबित

About The Author