कोरबा जिले के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह “पत्रिका इग्नाइटर्स 2025” आयोजित
पत्रिका द्वारा प्रस्तुत और एनटीपीसी के सहयोग से पत्रिका इग्नाइटर्स 2025 कार्यक्रम का भव्य आयोजन आज दिनांक 03 अगस्त 2025, रविवार को किया गया। यह आयोजन राजीव गांधी इंडोर ऑडिटोरियम, इंदिरा स्टेडियम परिसर, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में संपन्न हुआ।
इस गरिमामयी समारोह का उद्देश्य कोरबा जिले के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में जिले भर के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें देश का भविष्य बताया।
कार्यक्रम में SECL, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा का विशेष सहयोग रहा।
“पत्रिका इग्नाइटर्स 2025” कार्यक्रम ने न सिर्फ विद्यार्थियों को सम्मानित किया, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन रामसिंग अग्रवाल, वाइस चेयरमैन आर पी तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, राज्य प्रतिनिधि योगेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य प्रेम गुप्ता, पारस जैन, नरेंद्र अग्रवाल, मो शफी,अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।









