जमनीपाली पावरसिटी महिला मंडल ने सावन उत्सव मनाया, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जमनीपाली स्थित पावरसिटी महिला मंडल द्वारा सावन के पावन अवसर पर सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व मनदीप भाटिया ने किया। कार्यक्रम में महिला मंडल की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर महिला मंडल ग्रुप की सदस्याओं — कुसुम चौधरी, कान्ता झा, प्रिया मिश्रा, नीतू शाह, ललिता सरोज, कृष्णा द्विवेदी एवं नूतन यादव ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया।

About The Author