बायोमेट्रिक से होगा UPI पेमेंट! पिन की बाध्यता हो सकती है खत्म, NPCI ला रहा है नया अपडेट: प्रीति अग्रवाल

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई पेमेंट्स को और भी सुरक्षित और सरल बनाने के लिए नया फीचर लाने जा रहा है, जिसमें ग्राहक अपने पिन (PIN) की बजाय बायोमेट्रिक (जैसे अंगूठा या फेस स्कैन) से भी ट्रांजैक्शन को प्रमाणित कर सकेंगे। यह सुविधा शुरू में उन यूजर्स के लिए होगी, जिनका आधार से लिंक्ड बायोमेट्रिक डेटा पहले से मौजूद है।

बायोमेट्रिक से यूपीआई पेमेंट: अब अंगूठा, आइरिस या चेहरे की पहचान से ट्रांजैक्शन संभव, पिन ऑप्शनल।

सहूलियत किसे: सीनियर सिटीजन, ग्रामीण और अनपढ़ उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा फायदा, जो पिन याद रखने में दिक्कत महसूस करते हैं।

सुरक्षा और सुविधा: फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन से पेमेंट के कारण फर्जीवाड़ा कम होगा, पढ़े-लिखे न होने पर भी डिजिटल पेमेंट आसान होगा।

डेटा सुरक्षा: NPCI के मुताबिक, सभी बायोमेट्रिक डेटा सुरक्षित (encrypted) रहेंगे, थर्ड पार्टी के साथ साझा नहीं किए जाएंगे और सिर्फ ग्राहक की सहमति से ही उपयोग होंगे।

चरणबद्ध शुरुआत: यह फीचर अगले कुछ महीनों में चुनिंदा बैंकों और यूपीआई ऐप्स (Paytm, PhonePe, Google Pay) पर पायलट के तौर पर शुरू किया जाएगा।

इस बदलाव के बाद भविष्य में केवल अंगूठा या चेहरा दिखाकर यूपीआई पेमेंट्स कुछ सेकंड में और पूरी तरह सुरक्षित तरीके से संभव होंगे।

About The Author