लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास मजदूर संघ की राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए बी. अरुण नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2025 – लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन राजधानी दिल्ली में किया गया। इस अहम बैठक में देशभर से संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बी. अरुण नायडू ने बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई और राज्य के श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्हें माननीय केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान से वार्तालाप करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।

बी. अरुण नायडू ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के श्रमिकों की समस्याओं और उनके अधिकारों के संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मंत्री चिराग पासवान ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए श्रमिक हितों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

बैठक में संगठन की भावी रणनीति, श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रचार-प्रसार, और मजदूर वर्ग की भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा हुई।

बी. अरुण नायडू, प्रदेश अध्यक्ष, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल JMS, छत्तीसगढ़ ने संगठन को और मजबूत करने के लिए समर्पित रूप से कार्य करने की बात कही।

About The Author