“सुलभ उपचार और उत्कृष्ट सेवा” के संकल्प के साथ आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक की नई पहल, गर्भवती महिलाओं और सामान्य मरीजों के लिए मुफ्त जांच की सुविधा
कोरबा, छत्तीसगढ़। स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक (RKTC समूह) ने एक नई और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। “सुलभ उपचार एवं उत्कृष्ट सेवा” के संकल्प को साकार करते हुए पॉलीक्लिनिक दो अहम निःशुल्क सेवाएं शुरू कर रहा है, जिनका लाभ कोरबा जिले के नागरिकों को मिलेगा।
गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष नि:शुल्क सेवा
हर सोमवार से शनिवार तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क OPD सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सेवा के अंतर्गत गर्भावस्था संबंधी परीक्षण, निदान और परामर्श विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में पूरी तरह निःशुल्क होंगे। यह सेवा मातृत्व के प्रति संवेदनशीलता और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हर मंगलवार को सामान्य मरीजों के लिए फ्री OPD
पॉलीक्लिनिक द्वारा हर मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सामान्य रोगियों के लिए निःशुल्क जांच (Free OPD) का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल उन मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी जो नियमित जांच और इलाज का खर्च वहन नहीं कर पाते















