वृहद वृक्षारोपण अभियान : कोरबा में बनेगा ‘नीम बाड़ा’, स्मृति स्वरूप लगाए गए हर पेड़
कोरबा, 17 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में गौमाता चौक, सीतामणी के पास एक एकड़ क्षेत्र में 150 नीम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्य के साथ ही इस क्षेत्र को ‘नीम बाड़ा’ के रूप में विकसित करने की योजना है।

इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 17 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से किया गया, जिसमें समाज के नागरिकों को अपने परिजनों की स्मृति में नीम का पौधा लगाये गए। प्रत्येक पौधे के साथ नेमप्लेट भी लगाई गई, जिसमें स्मृतिव्यक्ति का नाम अंकित है। इसके लिए आयोजकों ने इच्छुक लोगों से पूर्व में नाम साझा करने का अनुरोध किया गया था।
कार्यक्रम के संयोजक योगेश जैन (मो. 7000832788) एवं नरेंद्र अग्रवाल (मो. 9827496959) ने बताया कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संवर्धन का प्रतीक है, बल्कि परिजनों की स्मृति को भी जीवंत बनाए रखने का एक मानवीय प्रयास है।
इस वृक्षारोपण अभियान में शहर के महापौर संजू देवी राजपूत ,आयुक्त आशुतोष पांडे ,नगर निगम की पूरी टीम के साथ गणमान्य नागरिक, व्यवसायी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए।








