स्मृति ईरानी फिर बनीं तुलसी वीरानी, शो का प्रोमो जारी

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) अपने लोकप्रिय सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दर्शकों के बीच लंबे समय से इस शो की वापसी की चर्चा चल रही थी। अब मेकर्स ने इसकी प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया है।

स्टार प्लस चैनल ने मंगलवार को इस शो का पहला प्रोमो वीडियो रिलीज किया। वीडियो में शो की पहली सीजन की मुख्य किरदार तुलसी वीरानी यानी स्मृति ईरानी (Smriti Irani) नजर आ रही हैं। प्रोमो ने फैंस के बीच शो के लिए उत्सुकता और बढ़ा दी है।

मेकर्स ने जानकारी दी कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का प्रसारण 29 जुलाई 2025 से किया जाएगा। यह शो हर रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

गौरतलब है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी का पहला सीजन भारतीय टीवी इतिहास के सबसे सफल डेली सोप में शुमार रहा। अब इसके दूसरे सीजन से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

बांध किनारे 22 वर्षीय युवक की खून से सनी लाश मिली

About The Author