दो युवक और तीन युवतियां समय रहते सुरक्षित निकाले गए
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले और झरनों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवपहरी में पिकनिक मनाने पहुंचे 5 लोग अचानक तेज बहाव में फंस गए।
कोरबा : स्काउट्स गाइड्स ने हसदेव नदी किनारे किया पौधरोपण
जानकारी के मुताबिक, फंसे हुए लोगों में कोरबा के 2 युवक और 3 युवतियां शामिल थीं। सभी देवपहरी के झरनों का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक जलस्तर इतना बढ़ गया कि उनकी जान पर बन आई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। तेज बहाव और लगातार बारिश के बावजूद रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू अभियान के दौरान कई बार स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई थी, लेकिन सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पुलिस और प्रशासन ने घटना के बाद सभी पर्यटकों को सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि मानसून के मौसम में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए ऐसे पर्यटन स्थलों पर विशेष सतर्कता जरूरी है।








