• nagardarpannews

नवविवाहिता ने की आत्महत्या, कमरे में फांसी के फंदे से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक घटना के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, युवती का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब उसे फंदे से झूलते देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

“हाइवा बनी मौत का पहिया: टहल रहे बुजुर्ग को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर की कर दी पिटाई”

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

About The Author