SBI ने घटाई FD पर ब्याज दरें: सीनियर सिटीजन को 5 साल की एफडी पर मिलेगा 7% ब्याज: प्रीति अग्रवाल
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए सभी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में 0.15% से 0.25% तक की कटौती की है। यह नई दरें 15 जून 2025 से लागू हो गई हैं।
स्पेशल एफडी अमृत वृष्टि (444 दिन की FD) पर भी ब्याज 6.85% से घटाकर 6.60% कर दिया गया है। हालांकि सीनियर सिटीजन को इस स्कीम पर 7.10% ब्याज मिलेगा, क्योंकि उन्हें अतिरिक्त 0.50% ब्याज दिया जा रहा है।
अवधि आम जनता सीनियर सिटीजन
7 – 45 दिन 3.05%. 3.55%
46 – 179 दिन 5.05% 5.55%
180 – 210 दिन 5.80%. 6.30%
211 दिन – 1 साल से कम 6.05% 6.55%
1 – 2 साल से कम 6.25% 6.75%
2 – 3 साल से कम 6.45%. 6.95%
3 – 5 साल से कम 6.00% 6.80%
5 – 10 साल 6.05% 7.05% (SBI WeCare योजना के तहत)








