कोरबा पुलिस का सघन जांच अभियान : 1844 व्यक्तियों की जांच, 127 एसएस रोल जारी, 738 मुसाफिरी दर्ज

कोरबा: जिले में अवैध प्रवासियों और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, रविंद्र कुमार मीना, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का, दर्री पुलिस अधीक्षक विमल पाठक तथा कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में जिलेभर में अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान कुल 1844 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें से 127 व्यक्तियों का एसएस रोल तैयार कर उन्हें चिह्नित किया गया। इसके साथ ही 738 अन्य राज्यों से आए मुसाफिरों का पंजीयन भी किया गया।

About The Author