कश्मीर में सेना का ऑपरेशन तेज, लश्कर आतंकियों के घर में विस्फोट

पहलगाम/नई दिल्ली।’ कश्मीर में शुक्रवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों के घर ब्लास्ट में ढह गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि त्राल में आसिफ शेख और अनंतनाग के बिजबेहरा में आदिल ठोकेर के घर सर्च ऑपेरशन चल रहा था।

ऑपरेशन के दौरान दोनों घरों में एक्सप्लोसिव मिले। जवान सेफ्टी के लिए पीछे हटे और इसी दौरान धमाका हो गया। इन दोनों आतंकवादियों का नाम पहलगाम हमले से जुड़ा है।

गांवों को मिलेगा खेल प्रोत्साहन, नेताम के प्रस्ताव पर बनेगा इंडोर और क्रिकेट स्टेडियम

उधर, बांदीपोरा में चल रहे एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया है। 2 जवान भी घायल हैं। आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद यहां शुक्रवार सुबह से ही सर्चिंग चल रही थी। एनकाउंटर अभी जारी है।

पाकिस्तानी सेना ने भी शुक्रवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के कई इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने तुरंत इसका जवाब दिया। बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 27 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हैं।

About The Author