महावीर जयंती जनकल्याणक महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा सभापति नूतन सिंह ठाकुर की उपस्थिति में प्रारंभ

कोरबा: भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर आयोजित जनकल्याणक महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ आज सभापति नूतन सिंह ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। शोभा यात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और भगवान महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य और संयम—का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। बैंड-बाजे, रथ यात्रा और झांकियों के साथ निकली इस शोभा यात्रा ने नगर में आध्यात्मिक वातावरण बना दिया।
आयोजकों ने बताया कि महावीर जयंती के इस पर्व को सामाजिक एकता और सद्भावना के प्रतीक रूप में मनाया जा रहा है