64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक साथ, सुरक्षा कड़ी, छत्तीसगढ़ में बदला नमाज का समय

भोपाल/लखनऊ/रायपुर : 14 मार्च को होली और रमजान का जुमा 64 साल बाद एकसाथ पड़ रहे हैं। देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में खास व्यवस्था की गई है।

उत्तर प्रदेश में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है। शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है। बरेली में 5 मस्जिदें ढंकी गई हैं।

“आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025: भारतीय सेना में शामिल होने का मौका, आज से आवेदन करें”

उधर MP में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम सुमुदाय से अपील की है कि, यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें।

छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है।

About The Author