लायंस क्लब बिलासपुर एवं गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

बिलासपुर, 31 अगस्त 2026।
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, कोनी परिसर में दिनांक 31 अगस्त 2026 को गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं लायंस क्लब बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार एवं लायंस क्लब बिलासपुर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बड़ी संख्या में पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा समाजहित एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में भी लायंस क्लब बिलासपुर के साथ मिलकर स्वास्थ्य शिविरों एवं अन्य जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा व्यक्त की।

लायंस क्लब बिलासपुर की ओर से अध्यक्ष लायन हरदीप सिंह सलूजा, सचिव लायन मनीष चंदेल, रीजन चेयरपर्सन (RC) लायन शैलेष वाजपेयी, जोन चेयरपर्सन (ZC) लायन डॉ. हर्ष पांडे, पीडीजी लायन प्रीतपाल सिंह बाली, लायन अरविंद दीक्षित, लायन इत्तफाक सामरी, लायन अरुण शुक्ला, लायन आर.के. अग्रवाल, लायन बी.एल. गोयल, लायन राकेश सखुजा, लायन सीए अमित अग्रवाल, लायन रमेश अग्रवाल, लायन डॉ. राजेश दुबे एवं लायन एन.के. भंडारी सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. आर.के. मेहता, प्रो. अजय सिंह (वानिकी विभाग), प्रो. रेनुका भट्ट, प्रो. सीमा राय (प्राणीशास्त्र विभाग), विश्वविद्यालय अभियंता श्री आकाश बंसल, श्री रमेश गोहे एवं श्री विनीत अवस्थी सहित विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं लायंस क्लब के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में पर्यावरण जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं प्रकृति संरक्षण की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा लायंस क्लब बिलासपुर के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

About The Author