• nagardarpannews

SS GREEN कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

SS GREEN कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। कॉलोनी की महिला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कॉलोनी की सदस्य श्रीमती नायडू जी के हाथों ध्वजारोहण किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना की।

बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। पूरा SS GREEN परिवार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

About The Author