दिव्य ज्योति विशेष विद्यालय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त किया
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिव्य ज्योति विशेष विद्यालय परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री सतनाम सिंह मल्होत्रा जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीता खेत्रपाल, इनर व्हील एजुकेशन सोसाइटी एवं रोटरी क्लब के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात सीएसईबी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक एवं उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं।
इस प्रतियोगिता में दिव्य ज्योति विशेष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की इस सफलता ने संस्था के मान-सम्मान को और बढ़ाया।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अमर अग्रवाल जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।









