रेडक्रास सोसाइटी की कार्यकारिणी बैठक 11 अगस्त को

कोरबा। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी कोरबा की कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक 11 अगस्त 2026, मंगलवार को दोपहर 3 बजे चेम्बर भवन, डी.डी.एम. स्कूल रोड, कोरबा में आयोजित की जाएगी।

रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सभी सदस्यों से पूर्व में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा गया है कि इस वर्ष भी सभी के सहयोग और उत्साह से विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से रेडक्रॉस पत्रिका के प्रकाशन, ब्लड कलेक्शन बस, जनरल वार्षिक बैठक, जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस के कार्यक्रम तथा कोषाध्यक्ष के बैंक संबंधी हस्ताक्षर विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा चेयरमैन की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

रेडक्रॉस सोसाइटी ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं विचार रखने का आग्रह किया है।

About The Author