अग्रवाल सभा कोरबा ने नंदकिशोर गोयनका को दी विनम्र श्रद्धांजलि, समाज ने याद किया उनका योगदान
कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा द्वारा समाजसेवी एवं जी टीवी के संस्थापक श्री नंदकिशोर गोयनका जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
अग्रवाल सभा कोरबा ने बताया कि नंदकिशोर गोयनका जी का कोरबा अग्रवाल समाज से पुराना और गहरा जुड़ाव रहा है। वे करीब छह दशक पहले अग्रवाल सभा कोरबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे थे। समाज के लोगों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से कई सामाजिक कार्यों को गति मिली।

अग्रसेन गौशाला की स्थापना में रहा महत्वपूर्ण योगदान
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2013 में कोरबा में स्थापित अग्रसेन गौशाला की आधारशिला रखने में नंदकिशोर गोयनका जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रयासों और सहयोग को समाज हमेशा याद रखेगा।
समाज के सदस्यों ने कहा कि उनके देवलोक गमन से पूरे अग्रवाल समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।
पुरानी यादों को किया साझा
श्रद्धांजलि सभा में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने नंदकिशोर गोयनका जी के साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया। पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद अग्रवाल, अग्रसेन गौशाला के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती देवी केडिया, श्री छेदीलाल अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राम सिंह अग्रवाल ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं।
कार्यक्रम का संचालन अग्रवाल सभा अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने किया।
ये रहे उपस्थित
श्रद्धांजलि सभा में श्री शिव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, जयंत अग्रवाल, शंकर लाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, निकेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के अनेक सदस्य एवं महिला मंडल से मनीषा अग्रवाल और शशि अग्रवाल उपस्थित रहीं।









