कोरबा: 19 साइबर ठगी पीड़ितों को वापस मिले ₹1.55 लाख, साइबर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कोरबा साइबर पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन साइबर ठगी के 19 पीड़ितों को कुल ₹1,55,440 की राशि वापस दिलाई है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों के समन्वय से राशि होल्ड कराई गई और वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद MRM Portal के माध्यम से पीड़ितों के खातों में रकम वापस भेजी गई।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में साइबर पुलिस ने बताया कि अन्य मामलों में भी ठगी की शेष राशि होल्ड कराने और पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है। कोरबा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते राशि सुरक्षित कर वापस दिलाई जा सके।

About The Author