सतर्क कोरबा: असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
*कोरबा।** जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 14 प्रकरणों में धारा 128 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
इसके साथ ही रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों पर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अपराधों की रोकथाम, असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध आगे भी वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।









