• nagardarpannews

CG NEWS : जनसेवा से राष्ट्रीय पहचान तक, डॉ. बुधरी ताती को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान

CG NEWS : रायपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छत्तीसगढ़ की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बुधरी ताती को प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए आदिवासी समाज, विशेषकर महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए किए गए उनके लंबे और समर्पित कार्यों की सराहना की।

डॉ. बुधरी ताती ने वर्षों से बस्तर और आसपास के आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, महिला जागरूकता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके प्रयासों से हजारों आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

CG BREAKING : 9 लोगों को लेकर जा रही नाव अचानक पलटी, 3 ग्रामीण लापता’ राहत-बचाव अभियान जारी

वर्ष 1986 में उन्होंने बस्तर जिले के बारसूर क्षेत्र में महिला जागरूकता और सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की थी। उस समय क्षेत्र में महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक भागीदारी बेहद सीमित थी। डॉ. ताती ने महिलाओं को संगठित कर उन्हें शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप अनेक महिलाओं ने अपने पैरों पर खड़ा होना शुरू किया।

उनकी पहल से स्वयं सहायता समूहों का गठन हुआ और ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए साधन उपलब्ध हुए। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में किए गए उनके प्रयासों ने आदिवासी समुदाय में सामाजिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद्मश्री अलंकरण प्रदान किया। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ सहित पूरे आदिवासी समाज में खुशी और गर्व का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने डॉ. बुधरी ताती को इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

About The Author