• nagardarpannews

CG NEWS : CM हेल्पलाइन 1076 पर शिकायतों की बाढ़, 5 दिनों में 15 हजार से अधिक आवेदन दर्ज

CG NEWS : रायपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रदेशवासियों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरी है। पिछले पांच दिनों में हेल्पलाइन पर कुल 15,434 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें बिजली, राजस्व और जमीन से जुड़े मामलों की शिकायतें सबसे अधिक सामने आई हैं।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बिजली आपूर्ति में बाधा, ट्रांसफॉर्मर खराब होने, गलत बिजली बिल, लो-वोल्टेज और अनियमित सप्लाई जैसी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। वहीं भूमि विवाद, नामांतरण, सीमांकन, नक्शा सुधार, कब्जा संबंधी विवाद और राजस्व रिकॉर्ड में त्रुटियों से जुड़े मामलों की भी भरमार रही।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान की सुविधा उपलब्ध कराना है। हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों तक तत्काल भेजा जाता है और उनके निराकरण की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है।

कोरबा में रक्तदान महादान: शिवाय हॉस्पिटल में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोग कर रहे हैं रक्तदान

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर समस्या के निराकरण की जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश सरकार का कहना है कि हेल्पलाइन के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत हुआ है। लोगों को अब छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और वे घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा पा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, दर्ज शिकायतों में से बड़ी संख्या में मामलों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष मामलों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई जारी है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

About The Author