कोरबा में रिश्वतखोरी का खुलासा’ पैसे गिनते पटवारी का वीडियो वायरल, एसडीएम ने किया निलंबित

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बार फिर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील अंतर्गत पिपरिया हल्के के पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है।

वीडियो में पैसे गिनता दिखा पटवारी
वायरल वीडियो में पटवारी विनोद अग्रवाल कथित तौर पर रिश्वत की रकम गिनते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

CG NEWS : आग की लपटों में दो दुकानें स्वाहा, इमारत गिरने से जवान जख्मी

किसान से मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, पटवारी ने जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन कराने के लिए 5 हजार रुपये और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। किसान से पैसे लेने का यह मामला कैमरे में कैद हो गया।

SDM ने की तत्काल कार्रवाई
मामले की जानकारी मिलते ही संबंधित एसडीएम ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग में इस तरह की भ्रष्टाचार की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author