CG NEWS : आग की लपटों में दो दुकानें स्वाहा, इमारत गिरने से जवान जख्मी
CG NEWS : बलौदा बाजार/भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा स्थित हटरी बाजार में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कपड़े और मोबाइल की दो दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धू-धू कर जलने लगी।
देखते ही देखते विकराल हुई आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।
तीन मांगों पर बनी सहमति, TS Singh Deo’ दीपक बैज ने खत्म किया अनशन
बिल्डिंग ढही, जवान घायल
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी ही थी कि अचानक जलती हुई बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इस हादसे में नगर सेना के जवान कृष्णा खुंटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
रायपुर में चल रहा इलाज
घायल जवान को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुट गई है।









