कोरबा में शीतल शरबत केंद्र का शुभारंभ, भीषण गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत
कोरबा। ज्येष्ठ के महीने में लोगों को राहत देने के लिए फर्नीचर कारोबारी मोहन अग्रवाल ने सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में शीतल शरबत केंद्र का शुभारंभ किया। आज संक्षिप्त कार्यक्रम में यहां से लोगों को सेवाएं शुरू कराई गई। मानसून के सक्रिय होने तक यह सुविधा
जारी रखने की वचनबद्धता दोहराई गई। अग्रवाल ने कहा कि प्रतिदिन इस क्षेत्र में सैकड़ों श्रद्धालु सहित आम लोगों की आवाजाही होती है। भीषण गर्मी में राहत देना जरूरी है इसलिए हमने इस विकल्प को चुना। शुभारंभ मौके पर सामाजिक लोग उपस्थित थे।









