CG NEWS : कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या का राज खुला, तीन आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS : जांजगीर-चांपा। जिले में चर्चित कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक महीने बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि 23-24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए थे। आरोपियों ने कांग्रेस नेता के बेटे आयुष कश्यप और उसके छोटे भाई पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था।

“चुना लगे न फिटकरी, रंग चोखा”

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तत्कालीन प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हत्या के पीछे उधारी के पैसों को लेकर विवाद, मृतक का बढ़ता प्रभाव, आर्थिक प्रगति और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से उत्पन्न जलन और द्वेष मुख्य कारण थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

About The Author